Ad Code

Responsive Advertisement

मार्ग पर 10 माह पूर्व वोल्डर डाल कर छोड़ देने से राहगीरों को आने जाने में परेशानी।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

मार्ग पर 10 माह पूर्व वोल्डर डाल कर छोड़ देने से राहगीरों को आने जाने में परेशानी।

नगरा(बलिया)। क्षेत्र के ककरी विशुनपुरा चांदपुर  मार्ग पर 10 माह पूर्व वोल्डर डाल कर छोड़ देने से आने जाने वाले राहगीरों तथा छात्र छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । वित्तीय वर्ष 2021में  ककरी विशुनपुरा होते हुए चांदपुर मार्ग लंबाई 7.42 किमी को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई।जिस पर 423.45 लाख  रुपए स्वीकृत किए गए। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा मेसर्स साक्षी इंटरप्राइजेज बसंतपुर को दी गई तथा इसे 20 मई 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया लेकिन निर्धारित समय पूर्ण होने तक ठेकेदार द्वारा सड़क पर केवल बोल्डर डाल कर छोड़ दिया गया।अब बरसात का समय भी शुरू होने वाला है और कार्य आधा अधूरा भी नही हुआ है।यह मार्ग कई गावों को नगरा ब्लाक मुख्यालय से जोड़ता है जिससे प्रतिदिन सैकड़ों का बाइक, सायकिल, पैदल व अन्य वाहनों से आना जाना लगा रहता है।साथ ही इस मार्ग पर कई विद्यालय स्थित है जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र छात्राएं पैदल व सायकिल से पढ़ने जाते है।बोल्डर डाल कर छोड़ देने से प्रतिदिन राहगीर व  बच्चें गिरकर घायल हो रहें हैं। क्षेत्रीय जनों ने सांसद, विधायक व  विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब सड़क निर्माण की मांग किया है।