स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
46 कोटेदारों ने नहीं बांटा अप्रैल माह का राशन।
नगरा ( बलिया) : चना के अभाव में नगरा ब्लाक के 46 कोटेदारों ने अभी तक अप्रैल माह के खाद्यान्न का वितरण कार्डधारकों को नही किया है। कार्डधारक कोटे के दुकानों का चक्कर काट रहें हैं। नगरा विकास खंड में 123 कोटेदार हैं। इनमें 77 कोटेदारों ने खाद्यान्न सहित तेल, नमक व चना का उठान किया है। इन गांवों में वितरण भी हो रहा है। 46 कोटेदार आज भी चना के लिये विपणन गोदाम पर भाग दौड कर रहें हैं। अप्रैल माह के खाद्यान्न को वितरण करने की अंतिम तिथि 24 मई है। यह तिथि तीसरी बार बढाई गई है। जो कोटेदार चना नही पाये हैं उनका कहना है कि ई पाश मशीन पर अंगूठा लगाये जाने पर गेंहू चावल के साथ ही नमक तेल व चना सभी सामग्री खारिज हो जाती है। इसी के चलते चना के बगैर राशन का वितरण नही किया जा रहा है। जिन गांवों में अप्रैल माह का खाद्यान्न नही बंटा है उनमे नरहीं, बिहरा, ननौरा, जमुआंव, मलपहरसेनपुर, अंतरौली, सूपापाली, हब्सापुर, छितौना, रनऊपुर, तुर्कीदौलतपुर, सुजनापुर, कमरौली, सिकरहटा , मसुरिया , जेठवार आदि हैं।
विपणन निरीक्षक दानिस खान का कहना है कि चना मंगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। आशा है अंतिम तिथि से पहले चना आ जायेगा। इसके बाद 46 कोटेदारों को चने का उठान दे दिया जायेगा।







Social Plugin