Ad Code

Responsive Advertisement

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत समारोह आयोजित किया।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत समारोह आयोजित किया।

दुबहर (बलिया) - क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं संकुल अखार पर शुक्रवार के दिन नवागत खंड शिक्षा अधिकारी रत्न शंकर पांडेय का स्वागत समारोह आयोजित किया गया । वही इस अवसर पर निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी शर्मा को दुबहर के शिक्षकों ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उनकी विदाई की । दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों में आचरण व संस्कार भरने के साथ ही उन्हें शिक्षा से अलंकृत करते हैं। इस अवसर पर शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश पांडेय, अरुण कुमार, गणेशजी सिंह, विद्यासागर गुप्ता, दिलीप राय, अनिल कुमार, विजय प्रकाश, मौलाना अजहर हुसैन, विभूति नारायण पांडेय, मोहम्मद कैश, रणजीत सिंह, माद्री सिंह, दुर्गेश सिंह आदि उपस्थित है ।