Ad Code

Responsive Advertisement

जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का समाधान।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का समाधान।


नगरा ( बलिया) : पीएम पोषण मध्यान्ह भोजन योजना के सोसल आडिट के तहत ब्लाक संसाधन केंद्र नगरा पर शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आडिट के दौरान 10 विद्यालयों पर पाए गए कारणों , समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानों, प्रधानाध्यापकों , रसोइयों , कोटेदारों , विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों द्वारा प्रस्तुत किए गए समस्त वादों का निस्तारण सीनियर सोसल आडिटर डा. आरके जायसवाल , सुग्रीव कुमार व सुधीर कुमार सिंह द्वारा किया गया। जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अजीत पाठक ने भी रसोइयों के मानदेय संबंधी समस्याओं को निस्तारित किया। अजीत यादव, दयाशंकर, सत्यप्रकाश सिंह, अजय यादव, सोनू सिंह, मनीष कुमार, गिरीशचंद मौजूद रहे। अध्यक्षता बीईओ पंकज चतुर्वेदी व संचालन एआरपी संजय यादव ने किया।
फोटो- नगरा बीआरसी पर जनसुनवाई करते बीईओ पंकज चतुर्वेदी व सीनियर सोसल आडिटर डा. आरके जायसवाल