Ad Code

Responsive Advertisement

लुटेरों के हमले में घायल सीएसपी संचालक की ईलाज के दौरान मौत।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

लुटेरों के हमले में घायल सीएसपी संचालक की ईलाज के दौरान मौत।

नगरा (बलिया) :  लूट की घटना में घायल जनसेवा केंद्र संचालक की वाराणसी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेंज दिया। थाना क्षेत्र के मलपहरसेनपुर खपटही निवासी सत्येंद्र कुमार चौहान मलप चट्टी पर जनसेवा केंद्र चलाते थे। 17 मई को रात में  वह केंद्र बंद कर घर जा रहे थे । रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये नगदी सहित बैग व बाइक लूट लिया था। बदमाशों ने उन्हे बुरी तरह से घायल कर दिया था।  घायलावस्था में संचालक को मऊ के एक नीजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां से हालत खराब होने पर डाक्टरों ने आजमगढ के लिए रेफर कर दिया। परिजन वाराणसी लेकर गये थे। वहां एक अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। लूट के इस प्रकरण में सत्येंद्र के भांजे चंद्रवार दुगौली थाना नगरा निवासी विशाल चौहान ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद एएसपी विजय त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। खुलासे के लिए नगरा पुलिस संग एसओजी की टीम भी लगी हुई है।  इस मामले में पुलिस बदमाशों तक पहुंच चुकी है। शीघ्र ही राजफास होने की संभावना है।