Ad Code

Responsive Advertisement

शटरिंग कर वापस लौट रहे चार मजदूर झुलसे, एक की मौत।

 

स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया)

शटरिंग कर वापस लौट रहे चार मजदूर झुलसे, एक की मौत।

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैराबाद में सोमवार की सायंकाल एक मदरसे में लिंटर की ढलाई करके वापस जा रही शटरिंग मशीन का एंगल विद्युत के तार में सट जाने के कारण मशीन में करेंट उत्तर गया। जिसकी चपेट में 4 मजदूर आ गए। आस-पास के लोगों ने किसी तरह बिजली सप्लाई को बंद करवाकर इन घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसमें से एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया था,जिसकी आजमगढ़ सदर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ग्राम खैराबाद में सोमवार को देर सायंकाल एक मदरसे में ढलाई का कामकर वापस जा रही शेटरिंग/ढलाई मशीन का एंगल विद्युत तार में सट गया,जिससे पूरे मशीन में करेंट उत्तर गया।तार में सटने के कारण करंट की चपेट में आने से सखन पुत्र श्यामलाल निवासी बसारतपुर,सतेंद्र उर्फ गोलू पुत्र कांताराम निवासी नगपुर थाना रानीपुर,गुड्डू उर्फ जमालू पुत्र भुल्लन निवासी नरौनी एवम 38 वर्षीय रामविलास पुत्र मंगरू निवासी बसारतपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना घायल हो गए।सभी को शटरिंग/ढलाई मशीन मालिक प्रदीप चौधरी द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से रामविलास की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे उसे सदर मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया था।जिसे शटरिंग मशीन का मालिक प्रदीप चौधरी उसे लेकर आजमगढ़ गए।जहां पर इलाज के दौरान रामविलास की सदर आजमगढ़ अस्पताल में मृत्यु हो गई। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।