Ad Code

Responsive Advertisement

दुबहर पुलिस को 03 फरार वांछित वारंटीयो के गिरफ्तारी में मिली सफलता।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

दुबहर पुलिस को 03 फरार वांछित वारंटीयो के गिरफ्तारी में मिली सफलता।


दुबहर (बलिया)-  पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा चलाये जा रहे अपराध उन्मूलन,अपराधियों व वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान के तहत मु0अ0सं0 39/2020 धारा 302,307,34 भादवि थाना दुबहड बलिया में बने गैगेस्टर के अभियुक्त एवं माननीय न्यायालय जनपद बलिया से जारी गिरफ्तारी हेतु गैर जमानतीय वारण्ट में फरार चल रहे वांछित वारण्टी अभियुक्तगण सुधीर यादव पुत्र त्रिलोकीनाथ यादव उम्र 28 वर्ष, प्रभुनाथ यादव पुत्र बैजनाथ यादव उम्र 65 वर्ष,काशीनाथ यादव पुत्र नेपाल यादव उम्र 75 वर्ष निवासीगण पिपरा थाना दुबहड़ जिला बलिया  को शुक्रवार के दिन सुबह लगभग 8.00 बजे दबिश देकर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय हमराही फोर्स द्वारा वारण्टीयों को उनके ग्राम पिपरा से गिरफ्तार किया गया। वारण्टीयों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।