Ad Code

Responsive Advertisement

पालकी सोशल ग्रुप ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर किया शोक सभा का आयोजन।

 

स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया)

पालकी सोशल ग्रुप ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर किया शोक सभा का आयोजन।

मऊ।
सपा नेता पालकी सोशल ग्रुप के संस्थापक नगर पालिका परिषद मऊ के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब पालकी साहब के अध्यक्षता में मिर्जाहादी पुरा स्थिति पालकी सोशल ग्रुप के कार्यालय पर धरती पुत्र , किसानों, बुनकरों, गरीबों, शोषितों के मसीहा समाजवादी पार्टी के संस्थापक पुर्व रक्षामंत्री व पुर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की सुचना पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक सभा व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया सपा नेता नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब पालकी ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबके नेता धरती पुत्र माननीय मुलायम सिंह यादव ज़मीनी नेता थे उन्होंने अपने जीवन काल में बहुत संघर्ष किया उन्होंने हमेशा  किसानों, बुनकरों, शोषितों, गरीबों की लड़ाई लड़ी नेता जी 7 बार सांसद 5 बार विधायक व 3 बार उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री बने 1 बार केन्द्र में केन्द्रीय मंत्री ( रक्षामंत्री) बने सबसे कम उम्र 28 वर्ष में पहली बार विधायक  बने उनका जीवन काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा उन्होंने ने अपने जीवन में हमेशा संघर्ष किया 1939 से लेकर 2022 तक उनका राजनीतिक जीवन हमेशा जनता के लिए समर्पित रहा अन्त में पालकी साहब ने कहा कि अब हम लोगों के बीच न रहने की कमी हमेशा याद आती रहेगी 
इस अवसर पर पालकी सोशल ग्रुप और  नेता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गौरव पाण्डेय, विनय सिंह,सालिम अंसारी, शमीम फरजंद, रईस अहमद, सरफराज अहमद, हबीब बशर, अमीर फैसल,खैरुल बशर, मोहम्मद आरिफ,असरार जुगनू, एजाज पहलवान, एहतेशाम अहमद, अरशद बशर सहित पालकी सोशल ग्रुप वह सपा नेता उपस्थित रहे।