स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
सीएसपी संचालक से लूट की घटना का खुलासा एसओजी टीम ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार।
नगरा(बलिया)। थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से लूट की घटना का खुलासा नगरा थाना व एसओजी की संयुक्त टीम ने कर दिया है। टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही लूट की एक बाइक यूपी 60पी 8803 पैशन प्रो, 24 हजार रूपये व एक लाठी (आलाकत्ल) बरामद किया है। उधर, बदमाशों की पिटाई से घायल सीएसपी संचालक सत्येन्द्र कुमार चौहान 36 पुत्र महेश चौहान की मौत वाराणसी में हो गया। गम्भीर रुप से घायल सत्येन्द्र को बेहोशी की हालत मे मऊ के निजी अस्पताल के बाद आजमगढ़ के पश्चात परिजन वाराणसी लेकर ग्रे थे। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत की खबर मिलते ही गांव वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया शुक्रवार को गुस्साए ग्रामीणों ने गिरफ्तारी और शासकीय सहायता के लिए धरना दे दिया। जहां उपजिलाधिकारी वह क्षेत्राधिकारी के मान मनौवल पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
गौरतलब हो कि नगरा थाना क्षेत्र के खपटही मलप हरसेनपुर निवासी सत्येन्द्र कुमार चौहान मलप चट्टी पर जनसेवा केन्द्र चलाता था। 17 मई की रात करीब आठ बजे वह केंद्र बंद कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी खपटही डीह बाबा स्थान के पास बदमाशों ने मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये सहित उसकी बाइक व बैग लूट लिया था। सीएचसी संचालक के भांजे विशाल चौहान पुत्र नन्दलाल चौहान निवासी चन्द्रवार दुगौली, नगरा, बलिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।
पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी रसड़ा एसएन वैस तथा देवेन्द्र नाथ दूबे थानाध्यक्ष नगरा मय फोर्स के अथक प्रयासों से रवि कुमार पुत्र श्यामसुन्दर राम निवासी मलप हरसेनपुर, नगरा, बलिया को उसके घर से हिरासत में लिया गया। इसके पास से लूट का 3000/- रुपये बारमद हुए। वहीं, मन्टू कुमार पुत्र रामधनी राम निवासी गजाधरपुर, मलप हरसेनपुर, नगरा, बलिया को उसके गांव से हिरासत में लिया गया। इसके पास लूट का 10,000/- रुपया बरामद हुआ। इनकी निशादेही से बाइक (नं. यूपी 60पी 8803 तथा अभियोग से सम्बन्धित आलाकत्ल लाठी को बहदग्राम पाण्डेयपुर नगरा-रसड़ा मार्ग पर बरामद की गयी। वहीं, टिंकू सिंह उर्फ शैलेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रमेश सिंह (निवासी : अब्दुलपुर मदारी, भीमपुरा, बलिया) को पीएचसी नगरा से हिरासत में लिया गया। इसके पास से लूट का 11,000/- रुपये बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नगरा देवेन्द्र नाथ दूबे, उप निरीक्षक रामसकल यादव, एचसी जसवीर सिंह, राकेश यादव व दीनानाथ, कां. विवेक यादव, अजय यादव, कां. विनोद रघुवंशी (सर्विलान्स सेल बलिया) तथा कृष्ण कुमार सिंह (एसओजी बलिया) शामिल रहे।







Social Plugin