Ad Code

Responsive Advertisement

राजस्व/चकबंदी न्यायालय के कार्य समय में परिवर्तन।

 



स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

राजस्व/चकबंदी न्यायालय के कार्य समय में परिवर्तन।

बलिया। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने आदेश दिया है कि जनपद बलिया के समस्त राजस्व / चकबन्दी न्यायालय के साथ-साथ राजस्व एवं फौजदारी अभिलेखागार के कार्य का समय दिनांक 01.05.2022 से 30.06.2022 तक प्रातः 6:30 बजे से अपरान्ह 12:30 तक निर्धारित किया जाता है, जिसमें 9:30 बजे से 10:00 बजे तक मध्यावकाश (लंच ब्रेक) भी अनुमन्य है। इसके बाद दिनांक 01.07.2022 से न्यायालय एव अभिलेखागार पूर्व की भाँति प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा। कार्यालय समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।