Ad Code

Responsive Advertisement

कांग्रेस के सेक्टर प्रमुख एवं सीएससी संचालक के माता के निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ।।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)


कांग्रेस के सेक्टर प्रमुख एवं सीएससी संचालक के माता के निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ।

रतसर (बलिया) स्थानीय नगर पंचायत  कांग्रेस के सेक्टर प्रमुख एवं सीएससी संचालक निवासी मेउली, कनासपुर श्री भगवान सिंह की 62 वर्षीया माता कृष्णा देवी का निधन गुरुवार को हो गया। वो कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। वह धार्मिक व सामाजिक विचारों की शांत स्वभाव की महिला थी तथा धार्मिक व सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रूचि थी। उनके निधन पर शुक्रवार को गांधी आश्रम चौराहा स्थित शर्मा भवन परिसर में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में अवधेश पाण्डेय, सुनील शर्मा,लोकेश पाण्डेय, हामिद,वीर बहादुर ठाकुर,अनिल शर्मा,दिग्विजय तिवारी, साकिब हसन,अमरेश तिवारी, धीरेन्द्र सिंह एवं रामनाथ व्यास मौजूद रहे।