Ad Code

Responsive Advertisement

नपं की लापरवाही, जान पर पड रही भारी।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

नपं की लापरवाही, जान पर पड रही भारी।

 नगरा ( बलिया) : नगरा रसडा मार्ग पर थाने के सामने निर्माण के लिए खोद कर छोड दी गई गहरी नाली अब लोगों के जान पर भारी पडने लगी है। नगर पंचायत द्वारा एक किमी लंबी नाली की खुदाई  दो वर्ष पूर्व की गई थी। सडक से पूरब इस नाली को खोदा गया है। नाली कूडे व झाड झंझाड से पट चुकी है जिससे किसी को पता नही चल पाता कि नाली की गहराई ज्यादे है। जब से यह नाली  खोद कर छोडी गई है तब से अब तक एक दर्जन लोग पैदल या बाइक से गिर कर चुटहिल हो चुके हैं। एक सांड व कुत्ते की मृत्यु भी पिछले दिनों हो गई थी। पिछले माह  नाली में एक सिपाही की बाइक घुस गई थी जिससे उनका पैर टूट गया।  वह बुरी तरह से जख्मी भी हो गए थे दो वर्ष पहले नाली खुदवा कर ठेकेदार का गायब हो जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। नाली निर्माण को लेकर नगर पंचायत लापरवाह बनी हुई है।

नगर पंचायत की लापरवाही से नाली का निर्माण नही हो पा रहा है। इसमें गिर कर लोग चोटिल हो रहें हैं। बार बार कहने के बाद भी अधिकारी सुन नही रहें हैं। 
उमेश कुमार यादव
थाने के सामने नाली की खुदाई दो वर्ष पहले हुई थी तब से आज तक उसी तरह से पडी हुई है। लग रहा है कि नगर पंचायत को किसी बडे हादसे का इंतजार है।
पवन जायसवाल
नगरा रसडा मार्ग पर थाने के सामने खोदी गई नाली काफी गहरी है। यह जानलेवा बन चुकी है। प्रशासकीय व्यवस्था में सभी कार्य ठप पड गए हैं। विकास कार्य के नाम पर धन का बंदरबांट किया जा रहा है।
राकेश कुमार
नगरा रसडा मार्ग पर थाने के सामने की नाली को बनवाना बहुत जरुरी है। नगर पंचायत के अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। नगर पंचायत के सभी कार्य ठप पड गए हैं। उच्चाधिकारी इसे संज्ञान में लें।
आशीष गुप्ता
वर्जन
नाली निर्माण को लेकर नगर पंचायत गंभीर है। इस बावत प्रशासक, उपजिलाधिकारी से वार्ता हुई है। ठेकेदार से वार्ता कर जल्द ही कार्य शुरु कराया जाएगा।
रामबदन यादव
ईओ नगर पंचायत नगरा
फोटो- नगरा रसडा मार्ग पर खोद कर छोडी गई नाली