Ad Code

Responsive Advertisement

डा. हर्ष को होम्योपैथी के महासमर होम्यो रेवोल्यूशन 2023 में आयुष मंत्री दयाशंकर सिंह दयालु द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

डा. हर्ष को होम्योपैथी के महासमर होम्यो रेवोल्यूशन 2023 में आयुष मंत्री दयाशंकर सिंह दयालु  द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया।

दुबहर,बलिया (स्वतंत्रविचार 24)- जिले के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ तारकेश्वर राय के बेटे डॉ हर्ष को होम्योपैथी के सबसे बड़े महासमर Homeo revolution 2023 , जो 24 december 2023 ko लखनऊ में , इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ देश विदेश के 5000 से ज्यादा डॉक्टरों के बीच बलिया की शान डॉ तारकेश्वर राय जी के पुत्र डॉ हर्ष को होम्योपैथी में गठिया ,सियाटिका ,रूमेटॉयड अर्थराइटिस पर रिसर्च आर्टिकल  करने पर विश्व भर में डॉक्टर में दूसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें  होम्योपैथी सम्मान से आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु , एडीजी यूपी पुलिस नवनीत सिकेरा, सीसीएच के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राम जी सिंह ने डॉ हर्ष को सम्मान से
 नवाजा , कार्यक्रम मे क्रिकेट जगत के महान ऑल राउंडर श्री कपिल देव , मदन लाल, संगीत जगत से पद्मश्री कैलाश खेर, इंडियन आइडल के विजेता पवन दीप, अरूणिता, प्रसिद्ध कवि श्री कुमार विश्वास, श्री हरिओम पवार, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, आयुष मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र ’दयालु ’ , नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह, प्रसिद्ध आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा आदि उपस्थित रहे। प्रोग्राम का संचालन प्रसिद्ध पत्रकार स्पोर्ट्सतक विक्रांत ने किया, यह विशाल आयोजन विश्व की सबसे बड़ी स्टार्टअप होम्योपैथिक कंपनी बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड ने किया।