सिकन्दरपुर (बलिया) दूसरी लहर कोरोना महामारी का भीषण प्रकोप पर विजय प्राप्ति की ओर है। हम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन पालन और आपसी सूझबूझ और उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा जनसंख्या वाला राज्य होने के बावजूद भी यहां कोरोना बहुत ही कम हैं। दूसरे राज्यों की अपेक्षा यह सब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मेहनत का फल है लेकिन अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ हमें बहुत ही सतर्कता से रहना। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष व होम्योपैथिक चिकित्सक डॉo पंकज मिश्रा ने कहा कि दूसरी तरह अब हम लोगों के सामने बदलते मौसम का प्रकोप भी है जो को कोविड-19 के साथ अन्य बीमारियां से भी सावधान होने की आवश्यकता है डॉ मिश्रा ने कहा की मौसम हर पल चेंज हो रहा है भीषण गर्मी तो कभी अचानक बारिश ऐसे में हमें घर के आस-पास जलजमाव व गंदगी की अनदेखी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसे में वायरस संक्रमण व डेंगू चिकनगुनिया एलर्जी होने का खतरा बना रहेगा यह उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करेगा जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम है इस मौसम में सबसे ज्यादा वायरल बुखार सर्दी खांसी व डायरिया होने का खतरा बना रहेगा ऐसे में सांस टीवी शुगर हॉट जैसे मरीजों का सावधान रहने की जरूरत होगी ऐसे में ज्यादा पौष्टिक भोजन ले जो रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाएं साथी डॉक्टर मिश्रा ने कहा कुछ सावधानियों की जरूरत है कहीं भी बरसात का पानी अपने घर के आस-पास जमाव ना होने दें अपने घर के आस-पास दवा का छिड़काव करें मच्छरदानी का प्रयोग करें तली हुई और मसालेदार भोजन से बचें आगे डॉक्टर मिश्रा ने कहा अगर किसी को तेज बुखार बदन दर्द शरीर में दाने निकले उल्टी हो नाक से पानी आए तो तुरंत नजदीकी चिकित्सक से मिले साथ ही डॉक्टर मिश्रा ने कहा की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में ओआरएस का घोल या विटामिन सी और असैनिक 30 है जो नजदीकी चिकित्सक की सलाह से ले।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश







Social Plugin