Ad Code

Responsive Advertisement

कर्मचारियों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)


कर्मचारियों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

नगरा (बलिया)।"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंट डाउन 2022" के अवसर पर नगरा उपडाकघर के सभी कर्मचारियों द्वारा उपडाकघर के प्रांगण में योग किया गया। संचार मंत्रालय द्वारा आयोजित योग उत्सव अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के उपलक्ष में सोमवार  को उपडाकघर नगरा में आयोजित किया गया जिसमें डाक कर्मचारियों द्वारा अनेक प्रकार का योगाभ्यास किया गया। मुख्य अतिथि डाक निरीक्षक उत्तरी अंगद कुमार यादव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताए कि नियमित योग प्रक्रिया अपनाने से शारिरिक कर्मशीलत ताजा होकर निरोग रहने का चिकित्सकीय गुण जागृत होती है। पोस्ट मास्टर नगरा सुनील कुमार यादव ने उपस्थिति कर्मचारियों को योग कराते हुए कहा कि योग से मन मस्तिष्क को मजबूती मिलती है जिससे मनुष्य में सोच समझ के साथ विकसित कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होती है।
 इस अवसर पर राजकुमार चौहान, प्रशांत, अमलेश, मुकेश यादव, मुन्ना चौहान, कृष्णा, संजय, मुन्ना सिंह, तारकेश्वर सिंह, प्रभुनाथ सिंह, रामायण ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।