Ad Code

Responsive Advertisement

बाइक की संतुलन बिगड़ जाने से 21 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

बाइक की संतुलन बिगड़ जाने से 21 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल।

नगरा (बलिया)। भीमपुरा मार्ग के ताड़ी बड़ागांव के पास बाइक के असंतुलित हो जाने से व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गये आसपास के लोगों ने पीएचसी नगरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बरमनिया गांव निवासी  शविनय कुमार राजभर 21 पुत्र मुन्ना राजभर व निरंजन 25 बाइक पर सवार होकर रिस्तेदारी से घर जा रहे थे अभी वे ताड़ी बडागांव के पास पहुंचे ही थे की उनकी बाइक लड़खड़ाती हुई पेड़ से टकरा गयी जिससे वे गम्भीर रुप से घायल होकर गिरकर छटपटाने लगे। चीख पुकार सूनकर राहगिरों की भीड़ लग गयी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।