Ad Code

Responsive Advertisement

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर बढ़ती मंहगाई पर विरोध प्रदर्शन करते।

 


रतसर (बलिया) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के आवाहन पर बढ़ती मंहगाई के विरोध प्रदर्शन के तारतम्य में स्थानीय नगर पंचायत में पूर्व प्रत्याशी फेफना विधान सभा जैनेंद्र कुमार पांडेय 'मिंटू' के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन मार्च निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर दक्षिण चट्टी से चलकर मुख्य बाजार पकड़ी तर होते हुए गांधी आश्रम पहुंचे,जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिंटू जी ने कहा कि इस तरह की निकम्मी सरकार को केंद्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसको उखाड़ फेंकने की जरूरत है। देश की गरीब जनता महंगाई की मार झेलते झेलते थक गई है। केंद्र की भाजपा सरकार जो कभी महंगाई के नाम पर ढोंग किया करती थी वही लोग आज पूंजी- पतियों से साठगांठ करके आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटना चाहते हैं। डीजल पेट्रोल का दाम लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। गैस का दाम पर आमजन के साथ डकैती किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय,अवधेश कुमार पांडेय,विजय पांडेय,रमेश सिंह,गिरीश कांत गांधी,सुनील शर्मा, पी.एन.शुक्ला,हरिकेश सिंह,हीराराम,लक्ष्मण गुप्ता,विक्रमा प्रसाद, दिग्विजय तिवारी,संदीप कुमार,नियाज अहमद, नफीस उल अंसारी,शमशाद अंसारी, मंजीत राजभर,श्री नाथ राम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- पियुष सिंह