नगरा (बलिया)। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नैय्यर के दिशा निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा पुलिस ने गुरुवार को पिकप पर लदे गोवंशो के साथ दो पशु तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज ने बताया कि थाने के उप निरीक्षक अल्पेश्चर एवं हमराही सिपाहियो के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। थाना क्षेत्र के रनऊपुर, विशुनपुरा चट्टी के समीप पहुंचे थे कि सामने से एक पिकप आ रही थी। संदेह होने पर पिकप को रोका गया तो उसमे दो गोवंश थे। उसमे बैठे पशु तस्कर मौका देखकर भागने के फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। पकड़े गए पशु तस्करो ने अपना नाम पता लाल बहादुर प्रसाद, निवासी विशुनपुरा व इंद्रजीत यादव निवासी कमरौली बताया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेते हुए पिकप के साथ थाने ले आई और सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin