सुखपुरा (बलिया) : आचार्य तारकेश्वर पांडेय मुन्नन जी व अन्य विद्वानों के अनुसार सुखपुरा में होली 19 मार्च को मनाई जाएगी। 18 मार्च को दोपहर बाद तक पूर्णिमा तिथि होने के कारण होली का संजोग नहीं बन रहा है।होली चैत्र कृष्ण पक्ष के प्रतिपदा को मनाई जाती है।ऐसे में 19 मार्च को उदया तिथि में चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है जो दोपहर बाद तक रह रही है।इसी कारण होली काशी से अन्यत्र 19 मार्च को मनाई जाएगी जबकि काशी में 18 मार्च को होली मनाई जाएगी।काशी में 1 दिन पहले होली मनाने की पुरानी परंपरा है।कस्बे के अन्य आचार्यों यथा रामजी ओझा,शिवनाथ पांडेय,नन्हे पांडेय,अशोक उपाध्याय,संजय पांडेय का भी यही मत है।वैसे ग्राम प्रधान सुखपुरा द्वारा भी इस आशय का प्रचार ध्वनि विस्तारक यंत्र से कराया जा रहा है।
रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह






Social Plugin