Ad Code

Responsive Advertisement

भगत सिंह की शहादत और डॉ0 लोहिया की समाजवादी सोंच, सामाजिक बदलाव के लिए सहायक-द्विजेन्द्र,

 


बलिया  भगत सिंह की शहादत और डॉ0 लोहिया की समाजवादी सोंच, सामाजिक बदलाव के लिए सहायक-द्विजेन्द्र,
शहीद-ए- आजम भगत सिंह की शहादत एवं महान समाजवादी चिन्तक डॉ0 राम मनोहर लोहिया की जयन्ती भाकपा (माले), गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं जे0पी0 विचार मंच के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट स्थित कम्पनी बाग में बुधवार को मनाई गयी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जे0पी0 विचार मंच के संयोजक एवं लोकतंत्र सेनानी द्विजेन्द्र मिश्र ने कहा कि- भगत सिंह एवं उनके साथियों की शहदात और डॉ0 लोहिया की समाजवादी सोंच, सामाजिक क्रान्ति के साथ-साथ सामाजिक बदलाव में भी सहायक हैं नवजवानों को उनकी विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाजहित में संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। चाहें परिणाम कुछ भी हो। वहीं अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि भगत सिंह की जिन्दगी छोटी थी लेकिन उनके संघर्ष और बलिदान को भुलाया नही जा सकता। उनकी जिन्दगी के सफर का हर लम्हा देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्ति दिलाने को समर्पित था। कामरेड-तेजनारायन ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधना में कहा कि-भगत सिंह और उनके साथियों की लड़ाई अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने तक सीमित नहीं था। बल्कि ऐसे समाज के लिए भी था जिसमें मानव द्वारा मानव का शोषण न हो। वहीं डॉ0 लोहिया भी मानव के द्वारा मानव का शोषण के पूरजोर विरोधी थे यही कारण था कि डा0 लोहिया कभी रिक्से की सवारी नहीं किया करते थे।

कार्यक्रम में प्रमुख से सुमेर गोड, मो0 युसूफ खाँ, मनोज शाह, दिनेश राजभर, सुरेश साह, राम प्रवेश शर्मा, गोपाल जी खरवार, संतोष शुक्ल, संजय सिंह, सूचित गोंड,विनय खरवार, रमेश विन्द,कमला शंकर ओझा, अनिरूद्ध पासवान, राजेश गोंड, विशाल गोंड, आदि लोग शामिल रहे। अध्यक्षता तेज नारायण तथा संचालन माले नेता लक्ष्मण यादव ने किया।  


रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम