Ad Code

Responsive Advertisement

विश्व जल दिवस पर बजरंग पी जी कालेज में जल संरक्षण पर गोष्ठि सम्पन्न।

 


सिकन्दरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर  के एकमात्र वित्त पोषित महाविद्यालय श्री बजरंग पी जी कालेज दादर आश्रम के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चल रहे  सात दिवसिय विशेष शिविर विविध कार्यक्रमों के साथ सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।शिविर के समापन के उपरांत विश्व जल दिवस के अवसर पर मंगलवार को महाविद्यालय प्रांगण में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान महाविद्यालय प्रांगण में छात्र छात्राओं द्वारा बेहतर साफ-सफाई की गई।साथ ही आसपास के गांवों में जल संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।तथा ग्रामीणों को जल एवं उसके संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई।
इस दौरान गोष्ठी को अपने सम्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उदय पासवान ने जल एवं उस के संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा किया।।उन्होंने परिस्थितिक तन्त्र में जल चक्र के महत्व एवं उपयोगिता को भी रेखांकित किया।डॉ पासवान ने जल को बर्बाद न कर उस के संरक्षण हेतु लोगों से अपील किया।डॉ उमाकान्त यादव सहित महाविद्यालय के अन्य सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।गोष्ठी का संचालन कार्यजराम अधिकारी डॉ सच्चिदानंद मिश्र ने किया।


रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार