Ad Code

Responsive Advertisement

बलिया जजशिप में अवकाश के संबंध में फेरबदल।

 

बलिया। माननीय उच्च न्यायालय के पत्र संख्या 3254 / Admin. E-I Section/XC-27 दिनांकित 17 मार्च 2022 के अनुपालन में बलिया जजशिप में न्यायिक कार्य हेतु किसी एक चतुर्थ शनिवार को एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रेषित वर्ष 2022 के कैलेण्डर में दिये गये टिप्पणी संख्या 10 के अनुपालन में बलिया जजशिप में न्यायिक कार्य हेतु किन्ही दो चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस घोषित किया जाना है, जिसके सम्बन्ध में प्रभारी प्रशासन से आख्या आहूत की गयी।

प्राप्त प्रभारी प्रशासन की आख्या का अवलोकन किया। आख्या के अनुसार,

वर्ष 2022 में बलिया जजशिप में न्यायिक कार्य हेतु माह अगस्त 2022 ,माह सितम्बर 2022 एवं माह नवम्बर 2022 में पड़ने वाले चतुर्थ शनिवार क्रमशः दिनांकित 27 अगस्त, 24 सितंबर  एवं 26 नम्बर  को न्यायिक अधिकारीगण के लिए घोषित अवकाश के स्थान पर कार्य दिवस घोषित किये जाने एवं दिनांक 19 मार्च 2022 को घोषित स्थानीय अवकाश के दिन होली अवकाश पड़ जाने के कारण स्थानीय अवकाश को निरस्त करके दिनांक 02 मई 2022 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने हेतु संस्तुति की गयी है, जिसे अनुमोदित कर दिया गया है।

उपरोक्तानुसार वर्ष 2022 में बलिया जजशिप में न्यायिक कार्य हेतु चतुर्थ क्रमशः दिनांकित 27 अगस्त 2022 ,24 सितंबर 2022 एवं 26 नम्बर 2022 को शनिवार न्यायालय / कार्यालय खुले रहेंगे एवं दिनांक 19 मार्च 2022 को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करके उसके स्थान पर दिनांक 2 मई 2022 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।


रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम