बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया राजकरन नय्यर के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध कि रोकथाम अभियान के लिये क्षेत्राधिकारी बैरिया के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 23.02.2022 को प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह मय फोर्स द्वारा दलपतपुर चट्टी पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 01. दीपक यादव पुत्र धर्मनाथ यादव निवासी टोला बाजराय थाना बैरिया जनपद बलिया 02. शिवम कुमार प्रजापति उर्फ प्रभात पुत्र बीरबल को 02 अदद नम्बर प्लेट बदली हुई चोरी की मोरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया उक्त दोनों अभियुक्तगणों से जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो अपने 02 और साथियों 01. गुड्डू यादव पुत्र रामपति यादव निवासी लंगटू बाबा के मठिया 02. संजय वर्मा पुत्र विशाल वर्मा का नाम व 05 अदद मोटरसाईकिलों को संजय वर्मा पुत्र विशाल वर्मा के घर पर छिपा कर रखना बताये अभियुक्तगण के निशानदेही पर ग्राम हड़िया कला पहुँचकर 05 अदद मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया । बरामद कुल 07 अदद मोटरसाईकिलों को कब्जा पुलिस में लिया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0063/2022 धारा 411,413,414,420,467,468,471 भा0द0वि0 पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय द्वारा बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
पुलिस टीम का विवरण में शिवशंकर सिंह, कार्तिकेय मिश्रा,विमल सिंह, रत्नाकर सिंह, प्रियांशु विद्यार्थी, दुर्गेश कुमार यादव, प्रवीण कुमार निर्मल थाना बैरिया जनपद बलिया
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश






Social Plugin