Ad Code

Responsive Advertisement

बिल्थरा रोड विधानसभा से भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस:भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम का बयान, बलिया सेनानियों की धरती है, हम इसे सजाने का कार्य करेंगे।

 


बिल्थरारोड(बलिया)। बिल्थरारोड विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम सोमवार को प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बलिया सेनानियों की धरती है। यह धरती देश को प्रधानमंत्री देने वाली धरती है। भाजपा राष्ट्र का निर्माण करती है। हम भी सेनानियों और प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की इस धरती को सजाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वसमाज के लिए कार्य करती है। मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में सर्वसमाज के विकास का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जहां अन्य पार्टियों के लोग घरों में दुबक कर अपने को बचाने में लगे थें, वहीं भाजपा कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह न कर लोगों को राहत सामग्री बांटने का कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पूर्व अन्य सरकारों द्वारा विकास सिर्फ कागजों तक सीमित था, लेकिन इस सरकार में यह विकास धरातल पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनता है, सब समझती है। लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा। लोगों को लगा कि अब खेला होगा। लेकिन जनता ने ऐसा खेल खेला कि दोनों सिमट कर रह गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान गठबंधन उक्त गठबंधन से बड़ा नहीं है। दावा किया कि जनता इस बार भाजपा को पहले से भी ज्यादा सीटों के साथ विधानसभा भेजने का कार्य करेगी।


रिपोर्ट :-- नीलेश कुमार