दुबहर (बलिया) - स्थानीय क्षेत्र के दुबहर डिग्री कॉलेज के मैदान में भाजपा का चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद व सिने स्टार मनोज तिवारी मृदुल ने कहा कि मेरा काम संकल्प कराना है और मोदी योगी का कार्य संकल्प को पूरा करना है। भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है ।अब समय आ गया है देश हित मे समाज को बांटने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना पड़ेगा उक्त बातें सांसद एवं भोजपुरी सिने स्टार मनोज तिवारी मृदुल ने सदर विधानसभा बलिया के भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के समर्थन में कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर के मैदान में मेआयोजित विशाल जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश का राजनीतिक केंद्र हो गया है। मैं पूरे प्रदेश में जहां भी चुनावी सभा में जा रहा हूं वहां की जनता कह रही है कि आप लोगों को इस बार चुनाव प्रचार करने की आवश्यकता नहीं है। उत्तर प्रदेश की 80% जनता बीजेपी का चुनाव प्रचार स्वयं कर रही है। मोदी और योगी की भाजपा सरकार गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान,औरतों के सम्मान की सरकार है। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में माफिया सरकार के साथ मिलकर गरीबों का जमीन हथिया लेते थे। अब माफियाओं पर बुलडोजर बाबा की सरकार बुलडोजर चलवा रही है। 10 मार्च के बाद बुलडोजर में और तेजी आ जाएगी, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी जो संकल्प लेते हैं उसको प्रत्येक स्थिति में पूरा करते हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण गरीबों का आवास, शौचालय,कोविड में गरीबों को प्रत्येक स्थिति में निशुल्क राशन आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लोगों के पास पहुंचाया।2022 में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है।भाजपा सरकार ने संकल्प लिया है कि 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को निःशुल्क स्कूटी, किसानों को सिंचाई के लिए फ्री में बिजली,60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के बसों में निशुल्क यात्रा, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन 500 से बढ़ाकर 1500, गरीब बेटियों की शादी के लिए ₹ एक लाख रूपया दिया जाएगा। बीच-बीच में मनोज तिवारी ने विभिन्न प्रकार के भोजपुरी गीतों को सुना कर लोगों को खूब झुमाया एवं साथ में ताली बजाने पर मजबूर किया। राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि गरीबों व महिलाओं की सुरक्षा देने वाली भाजपा सरकार में ही प्रदेश की जनता सुरक्षित व खुशहाल है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, संजीव कुमार डंपू,रजनीश पाण्डेय "गबडू" रवि राय, खड़क बहादुर तिवारी, नकुल चौबे, पंकज पटेल, भगवान पाठक, शिव नारायण निषाद, वीरेंद्र सिंह मस्त, वीरेंद्र पाठक टुन जी, ज्ञानेंद्र राय गुड्डू , वशिष्ठ दत्त पांडे, दिनेश पाठक, सतनारायण गुप्ता, प्रभात पांडे, नागेंद्र पांडे, हरेंद्र प्रजापति, अरुण सिंह बंटू, विजय प्रताप सिंह,राकेश सिंह, दिनेश प्रताप सिंह आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ मंच पर सेल्फी लेने वालों एवं माल्यार्पण करने वालों की काफी भीड़ रही उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि मैंने गिना है कुल मुझे 52 माला पहनाया गया है। एक-एक माला का दो दो हजार वोट मिलना चाहिए उन्होंने बलिया से अपना संबंध पुराना बताते हुए कहा कि हां मैं कई बार आया हु । यह धरती वीर शहीदों की रही है देश आजाद होने से पहले ही बलिया आजाद हो गया था। उन्होंने कहा कि उनकी गुरु उनकी मां है, जब मैं उन्नीस सौ पंचानवे में गीत गाता था तो मेरी मां कहती थी यह सब क्या गाते हो तुम यह गीत गाओ निमिया के डार मैया लावेली झुलुआ..... तब मैंने यह गीत गाया जो बहुत चर्चित हुआ।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता






Social Plugin