सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर भोजपुर पुलिया के समीप बुधवार को सुबह 9-30 बजे के लगभग एक ट्रक के जद में आने से एक पीआरडी जवान की मौके पर मृत्यु हो गई,जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल छात्रा को निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करा कर घर भेज दिया गया।मृतक का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक सहित चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर गड़वार की तरफ से सीमेंट लदी एक ट्रक सुखपुरा की तरफ आ रही थी।गड़वार के तरफ से ही पीआरडी का जवान धर्मपाल राजभर(45)पुत्र मुकुंद प्रसाद निवासी महमूदपुर थाना गड़वार ड्यूटी करने साइकिल से सुखपुरा आ रहा था। उसकी ड्यूटी एसबीआई ब्रांच सुखपुरा पर लगी थी। गड़वार से आती हुई ट्रक ने पहले छात्रा सविता को टक्कर मारी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई उसके बाद अनियंत्रित होकर साइकिल सवार पीआरडी जवान धर्मपाल को रौंदते हुए सड़क किनारे खड़ी हो गई।चालक भागने के फिराक में था कि ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर कर उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा दुर्गेश्वर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा घायल छात्रा को निजी चिकित्सकों के यहां भेज कर इलाज के बाद घर भिजवा दिया।ट्रक चालक उपेंद्र यादव पुत्र राम नारायण यादव निवासी जापलिंगगंज को भी गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध
में धर्मपाल राजभर के पुत्र सितेश कुमार ने लिखित तहरीर दे दिया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई कर रही है।एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के पचखोरा निवासी शिवपरसन शर्मा 55 वर्ष अपने डेरा से शौच करने के लिए जा रहे थे कि उसी गांव के दीपू राम पुत्र नवल किशोर निवासी पचखोरा ने मोटरसाइकिल से जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह गिर कर चोटिल हो गए।घरवाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे तो इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।इस संबंध में मृतक के पुत्र सुरेंद्र शर्मा ने बुधवार को एक लिखित तहरीर थाना सुखपुरा को दिया।सुखपुरा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भिजवा दिया।
ब
ट्रक,जिसके कुचलने से पीआरडी जवान की हुई मौत।
रिपोर्ट :-- अश्वनी सिंह






Social Plugin