बलिया। वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के कैबिनेट के मंत्री मुकेश साहनी का आगमन आज दिनांक 24 फरवरी 2022 को सतीश चंद्र कॉलेज के मैदान में करीब 4:00 बजे शाम को हुआ।
वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि जो भाजपा सरकार पांच किलो अनाज जनता को दे रही है। वह तो लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय राम विलास जी का यह नियम बनाया था वह जानते थे कि भारत में बहुत लोग गरीब असहाय निर्धन हैं।
वीआईपी पार्टी के सदर प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी ने कहा कि सदर की जनता का झुकाव इस बार वीआईपी पार्टी की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। और भैया की पार्टी की जन जन नीतियों को एवं योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।
इस जनसभा में प्रमुख रूप से रमेश साहनी मोहन साहनी राकेश साहनी अजीत तिवारी नवमी साहनी, आलोक साहनी, सागर साहनी आदि सैकड़ों की तादाद में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin