Ad Code

Responsive Advertisement

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य,दुरुस्त करने का लिया संकल्प-ओमप्रकाश तिवारी

 


बलिया। 361 नगर विधानसभा कांग्रेस सदर प्रत्याशी ओम प्रकाश तिवारी ने आज दिनांक 23 फरवरी 2022 को जनता से सर्वप्रथम नगवा,जमुआ,गोपालपुर,सहरसपाली, सवरूबांध में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों को बहुत बड़ा समर्थन एवं आशीर्वाद मिला।
कांग्रेश के सदर प्रत्याशी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि घोषणा पत्र में नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति होगी। और कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में सुरक्षित और न्यूनतम सुविधाओं वाले छात्रावास बनाए जाएंगे एवं मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता  दी जाएगी एव व्यवसायिक संस्थानों को करों में छूट दी जाएगी और ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को सशवक्त बनाने के उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹10 हजार प्रतिमाह किया जाएगा एवं राशन की 50% दुकानों का प्रबंधन और संचालन महिलाओं को दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंटू, नौशाद, कन्हैया, सोनू खान, समीम खान, अनूप तिवारी, अजय तिवारी, चंदन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम