Ad Code

Responsive Advertisement

डॉ आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर जनअधिकार पार्टी ने जन सन्देश बाइक यात्रा निकाली सौंपा ज्ञापन।

 


 सिकन्दरपुर(बलिया)बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के 65वे परिनिर्वाण के अवसर पर जनहित से जुड़े विभिन्न मांगों को ले कर जन अधिकार पार्टी ने सोमवार को यहां जनसंदेश बाइक यात्रा निकाली  एवं मांगों से सम्बंधित महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित 19सूत्रीय  ज्ञापन उपजिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में तहसीलदार श्रवण कुमार राठौड़ को सौंपा।ज्ञापन में मजदूरों को ब्यवस्थित होने के लिए उन्हें एक मुश्त 15 हजार रूपया व प्रति माह 7 हजार 500 रुपया सरकार दे,नई  शिक्षा नीति वापस लिया जाय,किसानों के गन्ने के बकाया मूल्य का शीघ्र भुगतान किया जाय,नई  श्रम नीति वापस लिया जाय,मध्यम किसानों,दूक़दारों व छोटे ब्यापारियों के  बिजली का बिल माफ किया जाय,एम एस पी गारंटी के लिए कानून बनाया जाय,नई शिक्षा नीति वापस लिया जाय,सामान्य वर्गों की तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति प्रदान किया जाय,पिछड़ों,दलितो व अकलियत की बहन बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार पर अंकुश,पेट्रो पदार्थों की मूल्यबृद्धि को वापस लिया जाय,खेती व  किसान विरोधी नई कृषि नीति को पूरी तरह से वापस लिया जाय आदि मांगें शामिल हैं।
मोहल्ला मिल्की स्थित पार्टी के कार्यालय से दल के युवा प्रदेश  महासचिव व विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर के प्रभारी अशोक मौर्य के नेतृत्व में पूर्वान्ह 11 बजे निकली यात्रा मनियर मार्ग सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते दोपहर में तहसील पर पहुंची जहां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू मौर्य, धीरेन्द्र,नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा,शारदानन्द वर्मा मण्डल उपाध्यक्ष,विद्यासागर विधानसभा अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा आदि मौजूद रहे।

इनसेट-
जनसंदेश यात्रा के बाद सभा भी होने वाला था किंतु पुलिस ने हस्तक्षेप कर उसे रोक दिया।जिससे नेता व कार्यकर्ता काफी निराश हो गए।


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश