बलियाः जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने गुण्डा एक्ट अधिनियम के तहत 9 लोगों को छह महीने के लिए जिला बदर किया है। वहीं 5 लोगों पर इस अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के लिए जारी कारण नोटिस वापसी की कार्यवाही की है।
जिलाधिकारी ने विरेन्द्र सोनी उर्फ पप्पू निवासी घोडहरा थाना दुबहड, विशाल पटेल उर्फ पिन्टू निवासी पिलुई थाना मनियर, अशोक चौहान निवासी रामपुर बर्रेबोझ थाना रसडा, मारकण्डेय मिश्रा निवासी भेडौरा थाना उभांव, अविनाश सिंह उर्फ सिंकू निवासी डुमरिया थाना सहतवार, रामाकान्त सिंह निवासी सरदासपुर थाना रसडा, खुर्शीद निवासी वार्ड नम्बर 10 कस्बा रेवती थाना रेवती, रोहित यादव निवासी शाहपुर आंफगा थाना उभांव, सुदामा यादव निवासी टघरौली थाना बांसडीह रोड को जिला बदर किया है। वहीं आफताब अली, मोहम्मद अली हुसैन व समशुददीन निवासी छोटकी सेरिया थाना बांसडीह, पवन कुमार सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी मरौटी भैसंहा थाना रेवती, शिवम चौधरी पुत्र अवधेश चौधरी निवासी कस्बा रेवती थाना रेवती के खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने का निर्णय जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने लिया है।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश






Social Plugin