नगरा(बलिया) क्षेत्र के हसनपुर उर्फ बछई पुर निवासी मीना सिंह पत्नी स्व हरिनारायण सिंह व धर्मेंद्र सिंह पुत्र स्व हरिनारायण सिंह ने यूनियन बैंक शाखा खारी के शाखा प्रबंधक को पत्र प्रेषित कर अतिवृष्टि के कारण नष्ट हो चुके फसल के कारण केसीसी के तहत लिए कृषि ऋण को बीमा कंपनी से वसूल करने की गुहार लगायी है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने संयुक्त रूप से एक लाख चालीस हजार रुपये का ऋण केसीसी के तहत लिया था। किंतु अत्यधिक वारिश के कारण उनकी खड़ी धान की फसल नष्ट हो गई। इस लिए उनके ऋण को बीमा कम्पनी से वसूल किया जाना आवश्यक है। ताकि उनको अगले फसल की खेती करने में सहूलियत मिल सके।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin