Ad Code

Responsive Advertisement

त्यौहारों के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय थाना परिसर में हुआ शांति समिति का बैठक।



नगरा (बलिया) त्योहारों के अवसर पर स्थानीय थाना परिसर में आयोजित बैठक मे नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। दिपावली धनतेरस लक्ष्मी पूजा के त्योहार पर क्षेत्राधिकारी एस एन वैश्य ने कहा कि पूरी तरह कोरोना गाइड लाइन का पालन करते पर्व को भक्ति भाव से अपनी भी जिम्मेदारी को समझते हुए सतर्कता से मनाएं। किसी भी तरह की कोई असुविधा महसूस होने पर पुलिस को सुचित करें आपके साथ 24 घण्टे मौजूद रहेगी। धनतेरस के अवसर पर दुकानदार भीड़ वाले इलाके में शीशी कैमरा लगाएं ताकि किसी तरह की दुर्व्यवस्था से बचा जा सके। अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव ने कहा की जो मेरी जिम्मेदारी है नगर पंचायत की साफ सफाई कार्य कराना है जिसे कर्मचारी लगे हुए हैं अगर किसी तरह की कहीं जल जमाव गन्दगी दिखाई दे तो हमें सूचित करें। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने हिदायत देते हुए कहा लक्ष्मी पूजन समिति के कार्यकर्ता यह ध्यान दें कि डीजे कहीं नहीं बजेगा यह पूरी तरह प्रतिबन्धित है। सुरक्षा की दृष्टि से मुर्तियों का विसर्जन समय से करें। धन तेरस व दिपावली पर दुकानदार भय मुक्त होकर दुकानदारी जब तक चाहें करें पुलिस सुरक्षा रहेगी। असमाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पटाखा की बिक्री एसडीएम के द्वारा मिले लाइसेंस पर ही होगा जो सुरक्षित स्थान जनता इण्टर कालेज में मैदान में ही लगेगी। इस मौके पर ओपी वर्मा, रामशिरोमणि तिवारी, मो रब्बानी, डीएन प्रजापति, दिनेश सोनी, वीरेन्द्र सोनी, राजेन्द्र सर्राफ, लालबहादुर यादव, लम्बोदर पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, आलोक सोनी, हरिद्वार चौहान आदि रहे।



रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा