Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आदि शंकराचार्य की मुर्ति अनावरण समारोह का सजीव लाइव प्रसारण उत्तरप्रदेश के सभी शिवालयों पर - अवनीश कुमार

 



नगरा (बलिया)। भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आदि शंकराचार्य की मुर्ति अनावरण समारोह का सजीव लाइव प्रसारण उत्तरप्रदेश के सभी शिवालयों पर करने का अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने निर्देश जारी किया है। इसकी जानकारी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव ने देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा जारी आदेश में अपर सचिव द्वारा जारी प्रदेश के मण्डला आयुक्त व जिलाधिकारियों को निर्देशित सूचना में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 05 नवम्बर को उत्तराखंड में केदारनाथ धाम पर आदि शंकराचार्य के मुर्ति का अनावरण किया जाएगा। जिसका लाइव स्ट्रीमिंग स्क्रीन करके श्रृद्धालुओं को उत्तर प्रदेश के सभी शिवालयों पर प्रसारण करने प्रभुत्व नागरिक व संतगण इस कार्यक्रम में सम्मानित हों और रुद्राभिषेक आदि कार्यक्रम भी कराएं। इसके लिए नगर पंचायत के प्राचीन दुर्गा मन्दिर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित की गयी है।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा