बलिया। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे नारी शक्ति मिशन अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सिंहपुर फेफना स्थित हांली पथ कान्वेंट स्कूल सिंहपुर फेफना बलिया द्वारा "नारी शक्ति मिशन" जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप में आमंत्रित थाना कोतवाली बलिया प्रज्ञा सिंह ने कहा कि छेड़खानी,अंजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने आदि परिस्थितियों में तत्काल टोल फ्री नंबर 1090, 112, 181, 1076 पर काल करके शिकायत कर सकती है उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए थाना पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां महिला पुलिस कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती है इस दौरान प्रज्ञा सिंह ने छात्रों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा शक्तिकरण के टिप्स दिए।
इस अवसर पर हांली पथ कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं द्वारा नारी शक्ति मिशन पोस्टर एवं भाषण द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर विद्यालय चेयरमैन डा.मुस्ताक आलम,अध्यापक गण एवं आसपास की महिलाएं मौजूद थी।
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन "उर्फ जमाल आलम






Social Plugin