(बलिया) वैदिक बाल विद्यालय में 45वी उत्तर प्रदेश (अण्डर–20)बालक स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप(जोन-सी) के सन्दर्भ में एक बैठक आहूत की गयी। चैम्पियनशिप गोपाल आई0टी0आई0 के सौजन्य से होगा। यह चैम्पियनशिप उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन, जिला कबड्डी एसोसिएशन एवं जिला ओलम्पिक एसोसिएशन से सम्बद्ध व मान्यता प्राप्त है। इस चैम्पियनशिप का देवकली जीराबस्ती, बलिया में दिनांक 27 अक्टूबर 2021 को 11 बजे दिन में उद्घाटन एवं दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को पुरस्कार वितरण एवं समापन होगा। इस आयोजन के सचिव श्री धर्मेन्द्र तिवारी 'डुलडुल' रहेंगे। इस आयोजन में दस जनपद-लखनऊ, गोण्डा, अयोध्या, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर,महाराजगंज, मऊ, आजमगढ़ एवं मेजबान बलिया की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें से बेस्ट 04 टीमें उत्तर प्रदेश सुपर कबड्डी चैम्पियनशिप में भाग लेंगी। इसकी सूचना जिला कबड्डी एसोसिएशन, बलिया के अध्यक्ष ई0 अरूण कुमार सिंह ने दी। प्रतियोगिता के बारे में सचिव श्री पंकज सिंह ने बताया कि इसमें बहुत सारे राष्ट्रीय स्तर के
खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, क्योंकि यह प्रदेश टीम के चयन प्रक्रिया की कड़ी हैं।इस कार्यक्रम में श्री अजीत सिंह, वीरेश दुबे, मो0 खुर्शीद आलम, चन्द्रकान्त राय उर्फ राजू
राय, अनुराग यादव, कुनाल सिंह, अरविन्द पाण्डेय 'साहब जी', दयानन्द वर्मा, दयाशंकर श्रीवास्तव, टूनटून राजभर, सुबोध सिंह, प्रवीण तिवारी, रितेश तिवारी, अरविन्द कुमार शुक्ल,धीरेन्द्र शुक्ल, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ने किया ।धर्मेन्द्र तिवारी “डुलडुल" ने सभी को धन्यवाद अर्पित किया किया।
रिपोर्ट :-- मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल






Social Plugin