Ad Code

Responsive Advertisement

महराजपुर में आपसी रंजीश मे चाकू मारकर हत्या करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 


 (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के महराजपुर में आपसी रंजीश मे चाकू मारकर हत्या करने वाले 03 अभियुक्तों को चाकू के साथ  शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंयक चौहान पुत्र रामजीत चौहान निवासी महाराजपुर रसड़ा थाना में एक लिखित तहरीर  मेला देखकर रसड़ा से घर जाते समय बहद ग्राम सिगही माँ काली मंदिर के पास (रसड़ा जाम मार्ग) देवेन्द्र चौहान व सुनिल चौहान को चार व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा मारपीट करते समय बीच बचाव करते समय चाकू से देवेन्द्र चौहान पुत्र रामप्रीत चौहान व सुनील चौहान पुत्र योगेन्द्र चौहान एवम मंयक चौहान उपरोक्त नि0गण ग्राम महाराजपुर को मारकर घायल करने तथा गाली गुप्ता देने व जान से मारने की घमकी देने के सम्बन्ध मे पंजीकृत कराया था । उपरोक्त मे  अभियुक्तगण अमित कुमार उर्फ प्रेम यादव पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद अमरनाथ यादव पुत्र प्रहलाद यादव  अमित यादव पुत्र राजनारायण यादव जय चन्द उर्फ जैकी राजभर पुत्र मारकण्डे राजभर नि0गण ग्राम छितौनी थाना रसड़ा जनपद बलिया की नामजदगी प्रकाश मे आयी । वादी मुकदमा द्वारा पुनः एक तहरीर के माध्यम से सूचित किया गया कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मजरुब देवेन्द्र चौहान पुत्र रामप्रीत चौहान नि0 महाराजपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया की ईलाज हेतु  वाराणसी ले जाते समय रास्ते मे (सैदपुर जिला गाजीपुर के पास) मृत्यु हो गयी । जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 302/34 भादवि की बढोत्तरी की गयी ।अमित कुमार उर्फ प्रेम यादव पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद, अमरनाथ यादव पुत्र प्रहलाद यादव को  रसड़ा नगरा मुख्य मार्ग पर तहसील मोड़ से तथा अमित यादव पुत्र राजनारायण यादव नि0गण छितौनी थाना रसड़ा जनपद बलिया को रोडवेज बस स्टैण्ड रसड़ा से  गिरफ्तार किया गया  । इसमे प्रभारी निरीक्षक श्री शिवशंकर सिंह
हे0का0 संजय सिहं  त्रिभुवन नारायण  कृष्ण कुमार यादव 
परमेश्वर यादव बलिराम यादव विपिन यादव शामिल रहे।



रिपोर्ट :-- आरिफ अंसारी