Ad Code

Responsive Advertisement

बाबा चुपशाह वारसी की मजार पर 34वा उर्स धूमधाम से हुआ संपन्न।

 


(दुबहड़)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार के दादा के छपरा में बाबा चुपशाह वारसी की मजार पर शनिवार की रात 34वा उर्स धूमधाम से संपन्न हुआ । जिसमें क्षेत्र के अनेक गांव के श्रद्धालुओं ने बाबा के मजार पर चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगी ।  उर्स इंतजामिया कमेटी के सदस्यों ने लोगों के रहने खाने की उत्तम व्यवस्था के साथ ही बाबा के मजार पर कुल शरीफ, फातिहा, कुरान ख्वानी ,चादर पोशी आदि कार्यक्रम का आयोजन किया । उर्स का समापन रविवार की सुबह 7बजकर 52 मिनट पर फातिहा के साथ संपन्न हुआ । इस मौके पर मुख्य रूप से मौलाना अजहर हुसैन, सदर गुलाम रब्बानी, सचिव अख्तर अली, सेराज अहमद, गोगा पाठक, अजीमउल्लाह अंसारी, नूर मोहम्मद, भूषण राय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लकी सिंह पूर्व प्रधान सुनील सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता