बेरुआरबारी (बलिया) ब्लॉक मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को ई श्रम कार्ड का वितरण भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ षिधि रंजन द्वारा किया गया।ईश्रम कार्ड वितरण के उपरांत मुख्य अतिथि प्रमोद सिंह ने कहा कि यह योजना उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महत्वकांक्षी योजना है।कहा कि देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मनसा है कि देश व प्रदेश में कोई भी व्यक्ति दवा और चिकित्सा के अभाव में नहीं मरने दिया जाएगा। जिस के क्रम में आज बेरुआरबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में अंतोदय कार्ड धारको को ईश्रम कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच की वजह से आज प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज प्रदेश का हर वर्ग युवा अग्रसर है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ एसके सिंह, विनय यादव,महामंत्री राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला, बृजेश पांडे एच एस, संतोष सिंह बी सी पी एम,रामाशंकर एचएस ,चीफ फार्मासिस्ट संजय शुक्ला,जगमोहन राजभर ,आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :-- विजय शाह






Social Plugin