Ad Code

Responsive Advertisement

आयोजित गोष्ठी में जिला समन्वय अधिकारी ने पशुपालन के विभिन्न प्रकार के योजनाओं के बारे में दी जानकारी।

 


बेरुआरबारी (बलिया) ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत बरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को पशुपालन एवं डेयरी उद्योग द्वारा आयोजित गोष्ठी में ग्राम सभा के लोगों को जिला समन्वय अधिकारी अरविंद शुक्ला द्वारा पशुपालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन, सहित विभिन्न प्रकार के के योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दीगयी।श्री शुक्ल ने कहां की सरकार ग्रामीण किसानों के उत्थान के लिए छोटे अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए किसानों को पशुपालन, डेयरी उद्योग, सहित तमाम योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर किसान के आए को बढ़ाने के लिए पशुपालन, डेरीफार्म,मुर्गी फार्म, बकरी फार्म,आदि उद्योग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को उनकी आए दोगुनी करने के लिए सरकार प्रतिबंध है। जिस के क्रम में सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जनपदों के में तीन तीन गांवों का चयन कर उन गांव के किसानों को डेयरी उद्योग ,पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, के माध्यम से उद्योग धंधे शुरू करने के लिए तमाम तरह की योजनाएं ला रही है। जिस के क्रम में बेरुआरबारी ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम सभा बरवा को चुना गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान छोटक राजभर ,अनिल सिंह,वी एल ई राजू पांडे, जगदीश पांडे, प्रमोद पांडे, हरेराम, देवानंद ,रविंद्र सिंह आदि लोग रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महातम पांडे तथा संचालन अशोक गुप्ता ने किया।


रिपोर्ट :-- विजय शाह