Ad Code

Responsive Advertisement

विजय दशमी के अवसर पर अधिशासी अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को टी-शर्ट देकर गया सम्मानित।

 



नगरा (बलिया)। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को विजय दशमी के अवसर पर बुधवार को अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव द्वारा टी सर्ट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी प्रतिदिन भोर से नगर पंचायत की सफाई करके स्वचछ रखने की है। इस कार्य को प्रमुखता से उद्देश्य पूर्ति लक्ष्य समझकर नगरा को स्वच्छ रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। सफाई कर्मियों को प्रोत्साहित करने से इनका मनोबल ऊंचा रहेगा। इस अवसर पर  प्रधान लिपिक अताउल्लाह, टैक्स लिपिक रवि शर्मा, मुन्ना रावत, जितेन्द्र सैनी, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा