नगरा (बलिया) स्थानीय प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में पांचवें दिन आदर्श प्राचीन रामलीला समिति द्वारा बालि सुग्रीव युद्ध तथा राम ने बाली का बध हनुमान जी का लंका में प्रवेश एवं लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ भगवान राम लक्ष्मण एवं मां सीता जी की आरती बाजार के स्वर्ण व्यवसाई अभिनव प्रकाश करने के बाद शुरू किया गया।बालि एवं सुग्रीव की लड़ाई हुई भगवान राम ने अपने बाण से बालि का बध किया। हनुमानजी सीता जी का पता लगाने के लिए लंका में प्रवेश किया। मां सीता जी से भेंट हो गई। मां सीता से अनुमति लेकर अशोक वाटिका में फल खाने गए। वहां राक्षसों से मारपीट हुई । हनुमानजी को रावण के पास ले जाया गया जहां विचार विमर्श के बाद हनुमान जी की पूंछ में कपड़ा लपेट कर तेल से भिगोकर आग लगा दी गई। हनुमानजी ने पूरी लंका दहन किया । सभी दृश्य को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला के पात्र दीपू पाठक दिव्यांशु विनोद पांडे रवि पाठक पवन पाठक सहित अन्य कलाकार शामिल रहे व्यास की भूमिका में है हरिशंकर पाठक रहे। इस अवसर पर विनय पाठक भूपेंद्र सिंह गोविंदा ब्रजेश चौरसिया राजकुमार गोंड गुड्डू पांडे जयप्रकाश जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मेला समाप्त होने तक डटी रही।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin