Ad Code

Responsive Advertisement

ग्रामीणों का आरोप समय से नही आ रहे अध्यापक।

 


बैरिया (बलिया)  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1 जुलाई से स्कूलों का संचालन शुरू किया गया जो कि सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार खोले गए 1 सितंबर से शिक्षण कार्य प्रारंभ हुआ लेकिन विद्यालय में अध्यापकों का आना जाना बहुत कम होता है
सरकार भले ही शिक्षा व्यवस्था सुधराने के लिए लाख प्रयास कर रही हो, लेकिन शिक्षकों के सहयोग के बिना यह प्रयास अधूरा है।
शिक्षा क्षेत्र बैरिया के ग्राम पंचायत मानगढ़ के कमपोजिट प्राथमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय बिन्द बस्ती काली स्थान पर 9:00 बजे तक कोई अध्यापक उपस्थित नहीं मिला ग्रामीणों ने बताया कि अध्यापक अपने मन से आते हैं और चले जाते हैं ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बिन्द बस्ती काली स्थान विद्यालय मानगढ़ में एक अध्यापक हरियाणा के निवासी है जो कि कभी कभी नही आते है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार करोड़ों रुपया का खर्च करके शिक्षा को बढ़ावा दे रही है जबकि शिक्षक समय से नहीं आ रहे जिससे बच्चों का पठन-पाठन सही नहीं चल रहा है अति पिछड़ा इलाका होने के कारण बच्चे कहीं और शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते हैं और सरकारी स्कूल की हालत जर्जर होती जा रही है जिसे बच्चों का भविष्य अंधेरा में पड़ा हुआ है।

रिपोर्ट :--