Ad Code

Responsive Advertisement

इस ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय निर्माण होने के बाद आज तक नही खुला ताला, ग्रामीणों का आरोप।।

 



 बैरिया (बलिया)  गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए प्रदेश सरकार ने हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने का आदेश दिया है। जिसमे शौचालय से जुड़ा हुआ स्नानगृह भी बनाया गया है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी अधिकारी कर्मचारी ग्राम प्रधान स्वयं सहायता समूह मिलकर सामूहिक शौचालय का  दूरप्रयोग कर रहे है। बैरिया विकासखंड क्षेत्र के मानगढ़ ग्राम पंचायत में ग्रामीणों का माने तो सामुदायिक शौचालय का निर्माण होने के बाद आज तक उसका ताला नहीं खुला  सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसका देख स्वयं सहायता समूह को दिया गया है।ग्रामीणों के अंदर आक्रोश बना हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि जो सुविधा आम जनता को सरकार दे रही है उसको अधिकारी आपस में मिलकर खा जा रहे हैं जिससे आम जनता को सुविधा नहीं मिल पा रही है और नहीं उसका लाभ मिल रहा है। बैरिया खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत मानगढ़ का शौचालय का जांच करवा कर यदि प्रयोग के लायक होगा तो जल्द से जल्द खुलवा दिया जाएगा।


रिपोर्ट :--