Ad Code

Responsive Advertisement

सड़कों की दयनीय स्थिति के चलते नागरिक आवागमन की कठिनाई झेलने को विवश - डॉo मदन राय

 


सिकन्दरपुर(बलिया) भाजपा सरकार में न केवल क्षेत्र में विकास पूरी तरह से ठप पड़ गया है बल्कि यहां के सड़कों की दयनीय स्थिति के चलते नागरिक आवागमन की कठिनाई झेलने को विवश हैं।यही नहीं पिछली सपा सरकार में स्वीकृत अनेक मार्गों का निर्माण क्षेत्रीय विधायक की उपेक्षा व द्वेष की भावना की शिकार हो कर रह गई हैं।जिस का खमियाजा इलाकाई लोग भुगत रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष  डॉ  मदन राय ने यह आरोप लगाया है।कहा कि सिकन्दरपुर चौराहा को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने एवं नगरपंचायत से सटे गांवों चेतन किशोर व मझली किशोर के विकास की भावना से सपा के पूर्व मंत्री मो.जियाउद्दीन रिजवी ने बलिया मार्ग पर स्थित घुरी बाबा के टोला, गंग किशोर व मझली किशोर होते हुए जलालीपुर तक करीब 3.5किलोमीटर लम्बा  एक बाईपास मार्ग एवं मनियर मार्ग  से ब्रम्ह स्थान,राजभर बस्ती होते हुए चेतन किशोर में गणपति यादव के मकान  तक 2 किलोमीटर के  एक अन्य मार्ग के निर्माण की स्वीकृति पूर्वांचल विकास निधि से वर्ष 2015 के अन्त  में कराया था।दोनों मार्गों पर तब 20 प्रतिशत धन उपलब्ध हो जाने के बाद कार्यदायी संस्था लोकनिर्माण विभाग ने उपलब्ध धन से निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया था।किंतु इसी बीच 2017 में सरकार बदल जाने और भाजपा का शासन आने  के बाद बदले की भावना से निर्माण कार्य को रोक दिया गया, जो आज भी जारी है।
बता दें कि चेतन किशोर भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा का चुनाव लड़ चुके अरविंद कुमार राय एवं गंग किशोर सपा  के  जिला कोषाध्यक्ष डॉ मदन राय का पैतृक गांव है।
उन्होंने कहा कि जिस सड़क का निर्माण 18 महीने में होना था वे 6 वर्ष बाद कम्प्लीट नहीं हो पाए जो निंदनीय और बदले की भावना का द्योतक है।कहा कि इन गांवों की जनता इस का जवाब आने वाले चुनाव में भाजपा को देगी।


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश