रेडक्रॉस बलिया की चर्चा , 7 सौ वेक्सिनेशन हुआ एक दिन में, एक सदस्य ने CM के हाथों पाया सम्मान।
(बलिया) - कोरोना ( कोविड 19 ) की शुरुआती दौर से ही न केवल हिंदुस्तान बल्कि विश्व परेशान है। वहीं दूसरी लहर ने तबाही का मंजर बरपाया। हालांकि तीसरी लहर के लिए संकेत मिलने लगे हैं। जिसके मद्देनजर सरकार सहित शासन ,प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। इतना ही नही सरकारी तंत्र के अलावा इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना हो रही है। शुक्रवार को सदर तहसील के तीखमपुर गांव स्थित पंचायत भवन पर 7 सौ लोगों का वेक्सिनेशन हुआ। जिसमें 18 से 45 तथा 45 से ऊपर के लोगों का प्रथम एवं द्वितीय डोज कुल सात सौ डोज लगाया गया। दरअसल कोरोना काल से ही उक्त सोसायटी ने निष्ठा के साथ काम किया यही वजह है कि चर्चा हर तरफ हो रहा है।यहाँ तक कि रेडक्रॉस के एक सदस्य को तो वाराणसी में 5 सितम्बर को CM ने सम्मानित भी किया।
बता दें कि तीन मंडलों से पच्चास लोगों को यह सम्मान दिया गया , जिसमें बलिया जनपद से रेड क्रास सोसायटी के आजीवन सदस्य सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा को मुख्यमंत्री योगी द्वारा पूर्वांचल सम्मान से नवाजा गया।
रेड क्रास सोसायटी के जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, विजय कुमार शर्मा, विनय श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, पंकज कुमार मिश्र, विनोद मिश्रा, सत्य प्रकाश राय, संदीप कुमार, जावेद अहमद, प्रियांशी तिवारी , शारदा देवी , पुष्पा वर्मा,ग्राम प्रधान सुमंत कुमार पाण्डेय, प्रदीप तिवारी, रवि शंकर, श्याम बहादुर , कालिका प्रसाद आदी लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :--- मोo अहमद हुसैन "उर्फ जमाल आलम








Social Plugin