Ad Code

Responsive Advertisement


 रतसर खुर्द में परिजनों को सांत्वना देते स्वतन्त्र प्रभार राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी

: रतसर ( बलिया ) गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर खुर्द( दिलावलपुर ) में गुरुवार को देर शाम उत्तर - प्रदेश सरकार के स्वतन्त्र प्रभार राज्य मन्त्री उपेन्द्र तिवारी मृतक छट्ठू वर्मा के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया । उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को दिलाने का आश्वासन दिया साथ ही घटना में दोषी अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया। बताते चले कि बीते 20 जुलाई को जमीन बंटवारे की पुरानी रार को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने पुत्रों संग छोटे भाई को लाठी डंडों से जमकर पीटा था जिससे छोटे भाई छट्ठू वर्मा की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र पाण्डेय डा० मदन राजभर टुनटुन उपाध्याय मनोज सिंह बन्टी सिंह आदि मौजूद रहे।