अन्न महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के राशन की दुकानों पर मनाया गया अन्न महोत्सव --
रिपोर्टर - सन्दीप कुमार गुप्ता
9795400448
दुबहर - प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मनाए जा रहे अन्न महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को क्षेत्र के ओझा कछुआ ग्राम पंचायत में लगभग 110 लोगों को खाद्यान्न वितरित किया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा पांडे एवं कोटेदार दीनदयाल गोंड ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के चित्र युक्त बैग में गेहूं और चावल के साथ प्रधानमंत्री के संदेश वाली पुस्तिका भी अंतोदय व पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों में वितरित किया गया। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रजनीश पांडे गबडू, प्रियंम्बद दुबे, डा. सुशील पांडे, शत्रुघ्न मिश्रा, शशिकांत चौबे, जीतलाल वर्मा, सुधीर सिंह बिट्टू मिश्रा, दीपक गुप्ता, छोटेलाल गोंड, ललिता सिंह, दीनानाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
वही रामपुर टिटीही में ग्राम प्रधान मुन्नी देवी व कोटेदार अवधेश यादव तथा सामाजिक कार्यकर्ता अभिलाष पांडे व अभिजीत दुबे ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के चित्र युक्त बैग में गेहूं और चावल अंतोदय व पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों में खाद्यान्न वितरित किया गया।
अखार ग्राम पंचायत के दादा के छपरा में लगभग सौ लोगो को खाद्यान्न वितरित किया गया । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लकी सिंह एवं कोटेदार गुप्तेश्वर पाठक ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के चित्र युक्त बैग में गेहूं और चावल के साथ प्रधानमंत्री के संदेश वाली पुस्तिका भी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों में वितरित किया। इस मौके पर लकी सिंह गुप्तेश्वर पाठक सुनीता सिंह शाह हुसैन अख्तर अली, भोला ,असलम सहित कई लोग उपस्थित रहे । वही ग्राम पंचायत नगवा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर पासवान ने रामविलास पाठक की दुकान पर गांव के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के चित्र युक्त बैग में राशन का वितरण किया इस मौके पर गांव के कई लोग उपस्थित रहे। उधर किशुनीपुर एवं पिपरा में शिव शंकर वर्मा की दुकान पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद गुप्ता ने राशन वितरण किया और घोड़हरा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद राम ने रंभा देवी की दुकान पर पात्र लोगों को राशन और बैग उपलब्ध कराया।







Social Plugin