रिपोट संदीप कुमार गुप्ता
दुबहड़ - स्थानीय दुबहड़ ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए केवल एक प्रत्याशी सरिता सिंह पत्नी देवनारायण सिंह उर्फ पुन्ना सिंह का ही नामांकन करने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
ब्लाक प्रमुख चुनाव अधिकारी नेपाल राम ने बताया कि रिता सिंह पत्नी देवनारायण सिंह के अलावे किसी भी दूसरे प्रत्याशी ने दुबहड़ ब्लाक प्रमुख के पद के लिए नामांकन नहीं किया।
दुबहड़ ब्लॉक प्रमुख पद पर रीता सिंह के निर्विरोध निर्वाचन के कारण इनके शुभचिंतक एवं समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है। गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से ही भारी वर्षा के बीच भी हजारों समर्थकों एवं शुभचिंतकों के बीच पुन्ना सिंह ने अपने पत्नी रीता सिंह का प्रमुख पद के लिए नामांकन कराया।
चुकि पहले से ही उनके समर्थक एवं शुभचिंतक यह मानकर चल रहे थे कि उनके विरुद्ध कोई भी सशक्त प्रत्याशी प्रमुख पद के लिए चुनाव मैदान में नहीं उतरेगा। अतः बुधवार की देर शाम से ही उनके उनके आवास पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।







Social Plugin