बलिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर आज दिनांक दिनांक 8 जुलाई सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में कैम्प कार्यालय गुरुद्वारा रोड़ पर दो सौ अधिक कोरोना होम आइसोलेशन उपचार दवा किट जरूरतमंदों बीच वितरण किया गया सागर सिंह राहुल ने कहा कि कोरोना काल मे गरीब तबका सहित मध्यवर्गीय परिवार आर्थिक तंगी से परेशान है वही कांग्रेस पार्टी द्वारा समय समय पर ऐसे परिवारों के साथ खड़े होकर मदद के लिए आगे बढ़ रही है इसी दौर में सेवा सत्याग्रह के नाम से दवा किट जिसकी कीमत 500 रुपये से ज्यादे की है जो निःशुल्क वितरण किया जा रहा है जिससे आर्थिक रूप से परेशान परिवारों को काफी राहत मिलेगी...
कार्यक्रम में मुख्यरूप से- व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अनुज अग्रहरी,आर्यन गुप्ता,राजन केशरी,पंकज वर्मा ,राजप्रकाश, इत्यादि लोग उपस्थित रहे







Social Plugin