बलिया गोंड आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन पर प्राकृतिक अधिकार का संघर्ष व अंग्रेजों से स्वतंत्रता संग्राम पर बनी फिल्म आर.आर.आर. को टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर 5 अप्रैल 2022 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बलिया जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी ने आकर स्वीकार किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविन्द गोंडवाना ने फिल्म के निर्देशक एस0एस0 राजा मौली को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म आर.आर.आर. में गोंड आदिवासियों के स्वतंत्रता संग्राम को भी दिखाने का प्रयास किये जिससे आज पूरी दुनिया भी गोंड आदिवासियों के बारे में उनके जल, जंगल, जमीन के प्राकृतिक अधिकार के संघर्ष बारे में जानने लगी है। गांडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह ने कहा कि देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से स्वतंत्रता संग्राम में अनेकों आदिवासियों ने अपने प्राणों को कुर्बान किया जिसे अब तक नजरअंदाज ही किया जाता रहा है। 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गोंडवाना के राजा शंकर शाह, कुॅवर रघुनाथ शाह (पिता-पुत्र) को अंग्रेजों ने जिन्दा तोप से बांधकर उड़ा दिया था। इन पर भी ऐसे आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों क्रांतिकारियों पर अगर फिल्में बनाई जाय तो सैकड़ों की संख्या में फिल्में बन सकती है। यह फिल्म आर.आर.आर. महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोंड कोमाराम भीम को मुख्य पात्र मानते हुए बनाई गयी है। जिनका जन्म 22 अक्टूबर 1901 को तेलंगाना के आदिलाबाद में हुआ था जो 1940 में अंग्रेजों से स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लड़ते हुए शहीद हो गये। नेताओं ने आगे कहा कि फिल्म आर.आर.आर. के टेक्स फ्री होने से गरीब समुदाय के लोग भी इस फिल्म को कम पैसे में सिनेमा हाल में जाकर देख पायेगे। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत गोंड निहाल, शिवशंकर खरवार, रामसेवक खरवार, सुचित गोंड, बिहारी खरवार, रामचन्द्र गोंड, ज्येष्ठवंत, संजय गोंड, बच्चा लाल गोंड, मुन्ना कुमार शाह, मुन्ना खरवार प्रमुख रूप से रहे।
रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम







Social Plugin